
सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर की जिला बार एसोसिएशन ने आगामी चुनावों को लेकर कचहरियों में 3 दिन के लिए नो वर्क डे घोषित किया है। कोर्ट परिसर 16, 17, 18 मार्च को बंद रहेगा। यह फैसला जिला बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में लिया गया। बार काउंसिल के चुनाव पंजाब, चंडीगढ़ एवं हरियाणा में 17 और 18 मार्च को होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि सदस्य चुनाव में हिस्सा ले सके और और प्रचार कर सके। संगठन की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि नो वर्क डे किसी हड़ताल, धरने को लेकर नहीं किया गया है। नो वर्क डे से किसी को भी कोई भी दुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। चुनाव में हिस्सा लेने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें और साथियों को जोड़ें। बताया गया है कि जालंधर में करीब 3500 लोगों के नाम मतदाता सूची में है। सभी वकीलों से अनुरोध किया गया है की ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और प्रचारों में हिस्सा ले। इस बार जालंधर से चार उम्मीदवार चुनाव में उतरेंगे ओर दावा है कि इनमें से कोई जालंधर की आवाज को ओर ऊपर तक बढ़ाएगा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




