Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बिना नंबर प्लेट बाइक पर घूम रहा युवक, रोकने पर दिखाने लगा एसीपी मामा की धौंस📢

बिना नंबर प्लेट बाइक पर घूम रहा युवक, रोकने पर दिखाने लगा एसीपी मामा की धौंस📢

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन

जालंधर में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे एक युवक को रोकने पर उसने अपने एसीपी मामा का नाम लेकर धौंस जमाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार सोशल वर्कर मनदीप सिंह दोसांझ ने जब युवक को रोका तो उसने बताया कि उसका मामा गुरप्रीत सिंह लुधियाना में एसीपी के पद पर तैनात है।

जब सोशल वर्कर ने युवक की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की तो युवक ने अपने मामा एसीपी गुरप्रीत सिंह से फोन पर बात करवा दी। एसीपी ने मनदीप सिंह से बातचीत के दौरान कहा कि वे पहले जालंधर में एसएचओ के तौर पर तैनात रह चुके हैं और अब लुधियाना में एसीपी के पद पर कार्यरत हैं।

इस दौरान मनदीप सिंह ने बताया कि युवक की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी है और उसके पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं हैं। इस पर एसीपी ने कहा कि युवक को पुलिस के हवाले कर दिया जाए और उसका चालान करवाया जाए।

इसके बाद सोशल वर्कर मनदीप सिंह दोसांझ ने युवक की रिकॉर्डिंग करते हुए उसे सीपी जालंधर धनप्रीत कौर के पास ले जाने की बात कही। इस पर युवक ने सफाई देते हुए कहा कि उसने मजबूरी में अपनी बाइक की नंबर प्लेट उतारी थी और वह उसके घर पर रखी हुई है।

आखिर में सोशल वर्कर ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया और पुलिस में कोई शिकायत नहीं की। मनदीप सिंह दोसांझ ने बताया कि वे लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाली बाइकों का इस्तेमाल अक्सर लुटेरे करते हैं, इसलिए पुलिस भी इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और सोशल वर्कर भी इस मुहिम में सहयोग दे रहे हैं।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल