Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीजेपी जी राम जी सेल पंजाब के प्रदेश सचिव एडवोकेट दिनेश कुमार साथियों सहित मोगा में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशाल रैली में साथियों सहित पहुंचे📢

बीजेपी जी राम जी सेल पंजाब के प्रदेश सचिव एडवोकेट दिनेश कुमार साथियों सहित मोगा में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशाल रैली में साथियों सहित पहुंचे📢

 

शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन 

 लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोगा में आयोजित विशाल “बदलाव रैली” में बीजेपी जी राम जी सेल पंजाब के प्रदेश सचिव एडवोकेट दिनेश कुमार अपने साथियों सहित पहुंचे और रैली में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का संबोधन सुना और उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और आम जनता मौजूद रही। इस दौरान जी राम जी सेल पंजाब की टीम ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया तथा पार्टी की नीतियों और देश के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का समर्थन किया।अपने संबोधन में अमित शाह जी ने पंजाब में बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब को विकास की राह पर आगे बढ़ाने और नशे व भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से मुक्त करने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में पंजाब को नई दिशा देने के लिए भाजपा को एक अवसर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है और कृषि बजट में बढ़ोतरी तथा पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।इस अवसर पर एडवोकेट दिनेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के कारण देश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और पंजाब में भी भाजपा को तेजी से जनसमर्थन मिल रहा है।इस मौके पर जी राम जी सेल पंजाब के जनरल सेक्रेटरी गुरशरण सिंह सोढ़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मोगा की इस ऐतिहासिक रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और विकास के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर जी राम जी सेल पंजाब के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने रैली में भाग लेकर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल