
फोटो…इंटरनेट के माध्यम से
सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन
महितपुर के गांव उदोवाल मैं कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान वंश के रूप में हुई है जो कि स्कूल स्तर पर कबड्डी खेलता था। गांव के लोगों का कहना है की वंश की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। शव के पास से सिरिंज मिलने की वजह से ऐसी आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वंश 2 साल पहले 12वीं पास कर चुका था और स्कूल स्तर से ही कबड्डी खेलता था। लोगों का कहना था कि वह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था और कई टूर्नामेंट में हिस्सा भी ले चुका था। बताया जा रहा है कि वह घर के पास गांव बालोकी खेड़ा रोड गया हुआ था, जहां उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच और परिवार को दी। वंश के परिवार ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बयान देते हुए कहा कि वंश की मौत नशे की ओवरडोज से नहीं हुई है, वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




