
शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
मशहूर पंजाबी गायक और रैपर बादशाह के नए रिलीज हुए गाने ‘टटीरी ‘को लेकर बड़े विवादों में फंसे हुए हैं। बादशाह के खिलाफ जहां हरियाणा पुलिस गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है, वहीं आज पंजाब के जालंधर में लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा निकाला है। लोगों का कहना है कि बादशाह ने अपने नए गाने में बेहद आपत्तिजनक और गलत भाषा का इस्तेमाल किया है जिसे बच्चों पर गलत असर पड़ता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिला के लिए ऐसी भाषा इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। जालंधर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर गानों के लिए स्क्रीनिंग बोर्ड बनाने की मांग की। बादशाह के साथ-साथ मनकीरत औलख भी शिकायतों के घेरे में आ चुके हैं। जानकारी देते हुए एमपी सिंह ने कहा कि 6 फरवरी को रिलीज हुए मनकीरत औलख के गाने में गन कलचर को बढ़ावा दिया गया है, इसका असर आज के युवाओं पर बुरी तरह से पढ़ रहा है । महीना बीत जाने के बावजूद यह गाना सोशल मीडिया से नहीं हटाया गया। शिकायत करने वालों का कहना है कि अगर हरियाणा सरकार दो दिन में बादशाह के विवादित गाने को यूट्यूब से हटा सकती है और गाना की क्लिप को व्हाट्सएप करने वालों पर सख्त एक्शन लेती है तो पंजाब सरकार मनकीरत औलख के गाने पर एक्शन क्यों नहीं ले रही। लोगों ने मांग की है कि ऐसे सिंगर्स के खिलाफ पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए ताकि समाज में गलत मैसेज फैलने का बचाव हो।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




