
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जालंधर में एक पुलिसकर्मी को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो थाना नंबर-2 में एएसआई के पद पर तैनात है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एएसआई पर एक व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। इसी दौरान आरोपी को 8 हजार रुपए की पहली किस्त लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी रिश्वत लेने का मामला सामने आ चुका है और उसकी एक वीडियो भी वायरल हुई थी।
फिलहाल विजिलेंस टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




