
देश भर में बजे ढोल, चले पटाखे
शिवम-सत्यम, रिपोर्टर, पीपीएन
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड टीम को हराकर दुनिया को दिखा दिया कि क्रिकेट में मेन इन ब्लू का दबदबा कायम है। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तूफानी खेल दिखाया और 20 ओवर में 255/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक पारी में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन और इशान किशन ने तेज़ 54 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरूण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी और भारत ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर टीम का प्रदर्शन क्यों अलग होता है। करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के लिए यह जीत गर्व और जश्न का बड़ा मौका बन गई।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




