सत्यम रिपोर्टर पीटीएन
जालंधर |
जिला बार एसोसिएशन जालंधर की ओर से 7 मार्च को अदालतों में नो वर्क डे मनाने का फैसला लिया गया,यह फैसला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक में एक्टिंग प्रेसिडेंट राम छाबड़ा की अध्यक्षता में लिया गया।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के वकील काफी समय से अदालतों में पांच दिन के वर्किंग वीक की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कई बार बार एसोसिएशनों की बैठकों में चर्चा हो चुकी है और हाईकोर्ट के समक्ष भी यह मांग रखी गई है।
वकीलों का कहना है कि जिला और सब डिवीजन अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को केसों की तैयारी और काम की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पर्याप्त समय मिलना जरूरी है। इसी मांग को मजबूती देने के लिए 7 मार्च को जालंधर में वकील अदालतों में पेश नहीं होंगे।
बार एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से इस फैसले में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि अगर कोई सदस्य इस फैसले का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। इस संबंध में जिला मुख्यालय के न्यायिक अधिकारियों को भी सूचना भेजी गई है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




