Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर: केमिकल से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, बुझाने में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां लगी📢

जालंधर: केमिकल से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, बुझाने में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां लगी📢

फोटो इंटरनेट से

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर में गोराया नेशनल हाईवे पर चचराडी ओवरब्रिज के पास केमिकल से लदे एक बड़े ट्रक में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सोवर सिंह ने बताया कि वह पटियाला से अमृतसर मोटर मशीन लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मशीन खराब हो गई, जिस कारण वह उसे चेक करने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान सामने से आ रहे केमिकल से लदे एक बड़े ट्रक ने उनकी मशीन को टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सोवर सिंह का आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। ट्रक में केमिकल लोड होने के कारण टक्कर के बाद उसमें आग लग गई।

सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना से जालंधर की ओर आ रहा एक ट्रक ओवरब्रिज पर खड़ी मोटर मशीन से टकरा गया, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई।

मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मोटर मशीन और ट्रक दोनों आग की लपटों में घिरे हुए थे। ट्रक पूरी तरह केमिकल से लदा हुआ था, जिस कारण आग तेजी से फैल गई।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल