Home » स्पोर्ट्स » रिवेंज हुआ पूरा, अब निगाहें फाइनल पर📢

रिवेंज हुआ पूरा, अब निगाहें फाइनल पर📢

 

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने 2022 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया।

 

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत यह मुकाबला हार जाएगा, लेकिन अक्षर पटेल के शानदार कैच ने मैच का रुख बदल दिया और टीम इंडिया की उम्मीदें फिर से जगा दीं।

 

भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाज जेकब बैथल ने 105 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च, रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल