,
शिवम, रिपोर्टर पीटीएन.
कल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। जिस पर सभी की नजर टिकी हुई हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह जिज्ञासा का विषय है कि हर बार बड़े मैचों में चोकर साबित होने वाली अफ्रीका क्या इस बार भी चोकर ही रहेगी या न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप के फाइनल में पहुंचेगी। साउथ अफ्रीका इस वर्ल्ड कप में सारे मैच जीतकर टॉप पोजिशन पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वही न्यू ज्वाइंट किलर के नाम से विख्यात है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेवालड ब्रेविस, जिनको जूनियर एबी भी कहा जाता है, इस समय खतरनाक फार्म में चल रहे हैं। देखना यह होगा कि क्या वह कल न्यूजीलैंड के खिलाफ खतरनाक साबित हो पाएंगे। दूसरी और न्यूजीलैंड भी अपनी तगड़ी फार्म में है, जिसके सारे ही बल्लेबाज इस समय फार्म में चल रहे हैं । दोनों टीमों के गेंदबाज विरोधी टीमों को धूल चटाने में माहिर हैं। अब यह देखना रोमांचक होगा की ज्वाइंट किलर न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश करती है या साउथ अफ्रीका जीत कर अपने आप को चोकर साबित होने से बचाती है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




