Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 32 साल में बदल दी भारत की दिशा! दिल्ली में आदि शंकराचार्य पर किताब का भव्य विमोचन 📢

32 साल में बदल दी भारत की दिशा! दिल्ली में आदि शंकराचार्य पर किताब का भव्य विमोचन 📢

📍 नई दिल्ली:

 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की पुस्तक “आदि शंकराचार्य: विराट व्यक्तित्व एवं अद्वैत दर्शन” का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश समेत कई बड़े नाम मौजूद रहे।

 

वक्ताओं ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने मात्र 32 वर्ष की आयु में पूरे भारत को आध्यात्मिक रूप से एकजुट कर दिया और अद्वैत वेदांत का ऐसा संदेश दिया—“अहं ब्रह्मास्मि”, जो आज भी प्रासंगिक है।

 

कार्यक्रम में मंडन मिश्र और शंकराचार्य के शास्त्रार्थ का प्रसंग भी चर्चा में रहा, जिसमें देवी भारती ने माला के आधार पर फैसला सुनाया था—यह दर्शाता है कि सच्ची जीत वही है, जो क्रोध पर नियंत्रण रखे।

 

डॉ. विद्यासागर ने युवाओं से अपील की कि वे अपने असली आदर्शों—राम, कृष्ण, शंकराचार्य और विवेकानंद—से प्रेरणा लें, न कि केवल दिखावे की दुनिया से।

 

📚 पुस्तक Amazon, Flipkart और Kindle पर उपलब्ध है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल