Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » स्ट्रीट डॉग्स पर एक्शन, सड़कों पर रिएक्शन!” क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

स्ट्रीट डॉग्स पर एक्शन, सड़कों पर रिएक्शन!” क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

सीएम के फैसले पर पुनर्विचार की मांग; बोले- कुत्तों को हटाने नहीं, वैक्सीनेशन और फीडिंग पर दें ध्यान

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर | पंजाब में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर चल रही बहस के बीच शनिवार को जालंधर के कंपनी बाग के पास पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के उस फैसले का विरोध किया, जिसमें आवारा कुत्तों को शहरों से उठाने की बात कही गई थी।
  • प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में कई पोस्टर और तख्तियां पकड़ रखी थीं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहा पोस्टर था— “Rapists on Bail, Dogs in Jail”। इस नारे के जरिए प्रदर्शनकारियों ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए।
  • लोगों का कहना था कि स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ना या उन्हें हटाना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार डॉग वैक्सीनेशन, और फीडिंग सिस्टम को मजबूत करे ताकि इंसानों और जानवरों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
  • फिलहाल इस मुद्दे पर शहर में बहस तेज हो गई है और लोग सरकार से फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग कर रहे हैं।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल