Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सालगिरह के दिन खुला पति का अफेयर, क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

सालगिरह के दिन खुला पति का अफेयर, क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

पुलिस को साथ लेकर दूसरी युवती के घर पहुंची महिला, दोनों पक्षों में जमकर बहस; जांच जारी

📍 जालंधर। पंजाब; 5 मई 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को अपनी शादी की सालगिरह वाले दिन ही पति के कथित अफेयर का पता चल गया। जानकारी मिलते ही महिला भड़क उठी और सीधे दूसरी युवती के घर पहुंच गई, जहां उसने जमकर हंगामा किया।
  • बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ पुलिस को भी लेकर गई थी। मौके पर काफी देर तक बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। महिला ने अपने पति पर दूसरी लड़की के साथ संबंध होने के आरोप लगाए, जबकि दूसरी तरफ से भी अपनी सफाई दी गई।
  • हंगामे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
  • पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल