छात्रों को जीवन में मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
नकोदर (जालंधर):
- 📰:-5 जून: हलका विधायक इंदरजीत कौर मान ने आई.टी.आई. नकोदर और लोहियां खास के इलेक्ट्रिशियन तथा प्लंबर ट्रेड से संबंधित पास आउट अनुसूचित जाति समुदाय के छात्रों को अपना काम शुरू करने के लिए टूल किटें वितरित की।
- उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सोच और कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर के निर्देशों के अनुसार सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा यह टूल किटें वितरित की गई है।
- इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किटें वितरित करने का उद्देश्य छात्रों को स्व-रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार युवाओं की भलाई और बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है।
- इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन दर्शन सिंह टाहली, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रणबीर सिंह, आई.टी.आई. नकोदर के प्रिंसिपल मुकेश कुमार, आई.टी.आई. लोहियां खास से तेजिंदर सिंह, गुरपाल सिंह, हीरा सिंह और कमलेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











