📍 वॉशिंगटन, 26 अप्रैल, 2026
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के मशहूर ‘वॉशिंगटन हिल्टन’ होटल में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान अचानक गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया।
*बड़ी बातें:*
ट्रंप सुरक्षित: फायरिंग शुरू होते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। सभी सुरक्षित हैं।
गवाहों के मुताबिक, सुरक्षा चेकपॉइंट के पास करीब 5 से 8 राउंड फायरिंग हुई। हमले के वक्त हॉल में मौजूद पत्रकारों और मेहमानों को जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपना पड़ा।
हमलावर गिरफ्तार: पुलिस ने कैलिफोर्निया के रहने वाले 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार (शॉटगन, हैंडगन और चाकू) बरामद हुए हैं।
*सीक्रेट सर्विस अफसर को लगी गोली:*
जवाबी कार्रवाई में एक सीक्रेट सर्विस अफसर को गोली लगी है, लेकिन बुलेट-प्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई।
*ट्रंप का बयान*
ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर इसे अपनी जान लेने की एक और नाकाम कोशिश बताया और सुरक्षा एजेंसियों का शुक्रिया अदा किया।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











