✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों अनुसार पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की निगरानी हेतु जालंधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर के अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई पुलिस टीम ने नगर निगम जालंधर के साथ मिलकर की। नशे के विरुद्ध जालंधर में यह कारवाई एडीसीपी सिटी 1 आकर्षी जैन की अगुवाई हेतु नगर निगम की टीम के साथ मिलकर हुई। एडीसीपी थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस टीम लेकर कुख्यात नशा तस्कर दिलीप सिंह उर्फ लाडा के अवैध मकान पर पहुंची ओर उस पर बुलडोजर चला कर सारा मकान गिरा दिया।
*नोटोरियस क्रिमिनल है दिलीप सिंह*
इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए एडीसीपी आकर्षी जैन ने बताया कि दिलीप के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। दिलीप पर करीब छह बार फिर हो चुकी है जिसमें पांच बार नशे के तहत मामले दर्ज है और एक बार उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। उनका कहना था कि आरोपी को पहले कई बार नोटिस दिए गए पर आरोपी ने कोई भी इसका जवाब नहीं दिया। तो आज उन्होंने भारी पुलिस बल देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया।
*नशा तस्करों को सख्त चेतावनी*
एडीसीपी ने सभी नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके पास अभी समय है वह सुधर जाए नहीं तो भविष्य में पुलिस ऐसे कई और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











