Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » यह ऐतिहासिक जीत केवल एक राजनीतिक पार्टी की जीत नहीं है, बल्कि आम लोगों की उम्मीदों, विश्वास और बदलाव की सोच की जीत है : मोहिंदर भगत 📢

यह ऐतिहासिक जीत केवल एक राजनीतिक पार्टी की जीत नहीं है, बल्कि आम लोगों की उम्मीदों, विश्वास और बदलाव की सोच की जीत है : मोहिंदर भगत 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर, 29 मई : पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक पार्टी की जीत नहीं है, बल्कि आम लोगों की उम्मीदों, विश्वास और बदलाव की सोच की जीत है।
  • उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि अब राजनीति जाति-पाति, धर्म और झूठे वादों के आधार पर नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और विकास जैसे असली मुद्दों पर होगी।
  • मोहिंदर भगत ने कहा कि लोगों ने अपने वोट के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को ही समर्थन मिलेगा। यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने दिन-रात लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया।
  • उन्होंने कहा कि हम उन सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करते है जिन्होंने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर विश्वास जताया।
  • यह भरोसा हमारे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम वादा करते हैं कि आने वाले समय में और अधिक पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करेंगे।
  • कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की ताकत और आम आदमी की आवाज की जीत है। अब हमारा उदेश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। लोगों का यह प्यार और समर्थन हमें और अधिक मेहनत करने तथा पंजाब की तरक्की के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देता रहेगा।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल