✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-बीते हफ्ते 14 अप्रैल दिन मंगलवार को दिलकुशा मार्केट स्थित आहूजा मेडिकोज की दुकान पर तोड़फोड़ कर दुकानदार पर हमला करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तिलक नगर निवासी हरदीप और अम्मू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को शाम 7:50 पर दुकान के मालिक संदीप अहूजा अपनी पत्नी कंचन आहूजा के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति जिसने अपना मुंह ढका हुआ था, दुकान में घुस गया और अपने लोहे के खंडे से संदीप पर हमला कर दिया और दुकान पर भी तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। संदीप की पत्नी कंचन ने जब शोर मचाया तब आसपास के दुकानदारों के वहां इकट्ठे होने पर आरोपित मौके से भाग निकला।
*हथियार छोड़कर फरार हो गया था आरोपित*
लोगों के इकट्ठा होने पर जब आरोपित हरदीप वहां मौके से फरार होने लगा तब उसका हथियार दुकान के बाहर गिर गया जिसे वह बिना उठाए ही वहां से भाग निकला। आरोपित जानता था अगर वह वापस हथियार को उठाने की तरफ जाता तो वह वही लोगों के हत्थे चढ़ जाता।
*शिकायत के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई*
संदीप और उसकी पत्नी कंचन आहूजा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरदीप को गिरफ्तार कर लिया। थाना डिवीजन नंबर 4 की एसएचओ अनु पलियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी हरदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का खंडा और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। उनका कहना था कि आरोपी से इस मामले में पूछताछ जारी है। पूछताछ में आरोपी के वारदात करने के पीछे का कारण भी पता लगाया जाएगा और इस मामले में ओर कोई युवक भी शामिल है इसकी भी जांच की जा रही है।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












