Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मां के साथ जा रहे बच्चों के साथ हुआ ऐसा हादसा पढ़ें पीटीएन पर क्या हुआ 📢

मां के साथ जा रहे बच्चों के साथ हुआ ऐसा हादसा पढ़ें पीटीएन पर क्या हुआ 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के पठानकोट चौंक के पास भयानक हादसा वापर गया जिसमें तेरह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पठानकोट चौक स्थित रणवीर क्लासिक पैलेस के पास एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे मां बेटे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने के कारण मौके पर 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि मां की हालत ठीक बताई जा रही है। बच्चे की पहचान वंश के रूप में हुई है जो कि नवांशहर का रहने वाला है।

 *रिश्तेदारों के घर फंक्शन से वापस घर जा रहे थे मां बेटे*

हादसे का शिकार होने वाले मां बेटे नवांशहर के रहने वाले हैं। वह करतारपुर में अपने रिश्तेदारों के घर किसी कार्यक्रम के लिए गए हुए थे वहां से नवांशहर की ओर वापस जा रहे थे। जब वह पठानकोट चौक के पास पहुंचे तो उनकी एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा वापर गया।

 *ड्राइवर पुलिस की हिरासत में*

इस हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया ‌‌। जानकारी देते हुए एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि ट्रक जब्त कर ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। बाकी मृतक बच्चे की मां के बयानों के आधार पर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल