Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » “महंगाई से जनता बेहाल, सरकार मालामाल” क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

“महंगाई से जनता बेहाल, सरकार मालामाल” क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में परगट सिंह का हमला; बोले- पेट्रोल-डीजल के दाम और गिरता रुपया सरकार की नाकामी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर | कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और गिरते रुपये को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जालंधर कैंट से विधायक परगट ने कहा कि देश की आर्थिक हालत सरकार की “गलत नीतियों और मिस मैनेजमेंट” का नतीजा है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।
  • उन्होंने कहा कि हर दिन बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा की चीजें तक महंगी हो रही हैं, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय बहाने बना रही है।

 *“रुपये की गिरावट पर अब क्यों चुप?”*

  • परगट सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विपक्ष में रहते हुए रुपया कमजोर होने पर बड़े बयान दिए जाते थे, लेकिन अब रिकॉर्ड गिरावट पर सरकार खामोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर आर्थिक समस्या का दोष अंतरराष्ट्रीय हालातों पर डालकर असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है।

 *पंजाब की कानून व्यवस्था पर भी घेरा*

  • कांग्रेस नेता ने पंजाब में हाल ही में मिले हैंड ग्रेनेड के मामले को लेकर राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और पुलिस नेतृत्व की कमजोरी के कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

 *आवारा कुत्तों के मुद्दे पर कही ये बात*

  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलते हुए परगट सिंह ने कहा कि अदालत ने केवल रेबीज संक्रमित और खतरनाक कुत्तों पर कार्रवाई की बात कही है। इसका मतलब जानवरों के साथ क्रूरता करना नहीं है।

 *“युवा सिस्टम से निराश”*

  • उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और लगातार बढ़ती आर्थिक परेशानियों के कारण देश का युवा पहले ही निराश है। ऐसे माहौल में गैर-जिम्मेदाराना बयान और राजनीतिक बयानबाजी हालात को और खराब कर सकती है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल