जालंधर में तेज विस्फोट से दहशत, 1 घायल; डिलीवरी स्कूटी में विस्फोटक होने की आशंका, जांच जारी
📍 जालंधर। पंजाब
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार शाम करीब 8:15 बजे जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। जानकारी के मुताबिक, एक एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, जिसे कथित तौर पर एक डिलीवरी कर्मी चलाता था।
- बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक जसप्रीत सिंह (निवासी गढ़ा) बीएसएफ हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था, तभी बाहर खड़ी स्कूटी में धमाका हो गया। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
- धमाका उस समय हुआ जब पास की सब्जी मंडी में लोग खरीदारी कर रहे थे। अचानक तेज आवाज से लोग घबरा गए और कुछ समय तक हालात समझ नहीं पाए।
- लोगों के अनुसार, स्कूटी में किसी विस्फोटक सामग्री के होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और BSF के जवान मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।
- अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











