Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » “बिजली के काम अटकेंगे?” क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

“बिजली के काम अटकेंगे?” क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

सुविधा सेंटर, मीटर लैब और स्टोर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन; बोले- ठेकेदारी प्रथा खत्म करे सरकार

जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

  • 📰:-जालंधर में पावरकॉम के आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने विभाग और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें स्थायी सुरक्षा और बराबरी का अधिकार नहीं मिल रहा।
  • प्रदर्शन में सुविधा सेंटर, मीटर लैब, स्टोर और तकनीकी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि वे ठेकेदारों के जरिए काम करने के बजाय सीधे विभाग के अधीन कॉन्ट्रैक्ट चाहते हैं। इसके साथ ही समान काम के बदले समान वेतन और नौकरी सुरक्षा की मांग भी उठाई गई।
  • यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट फैसला नहीं लिया जाता, तब तक कामकाज बंद रहेगा। हड़ताल के चलते नए बिजली कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और शिकायतों के समाधान जैसे कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
  • प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई कर्मचारी वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब भी अस्थायी व्यवस्था के तहत रखा गया है। वहीं, विभाग की ओर से फिलहाल हड़ताल को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल