✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-फगवाड़ा के लुधियाना-जालंधर जीटी रोड पर स्थित शुगर मिल चौक के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। मिट्टी से भरे एक टिप्पर की आगे चल रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे टिप्पर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि टिप्पर का केबिन पूरी तरह दब गया और चालक अंदर ही फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के अनुसार घायल की पहचान करीब 35 वर्षीय गुरमीत के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।
*अचानक ब्रेक बना हादसे की वजह*
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रहा टिप्पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




