✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर:
- 📰:-कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के ट्रैफिक स्टाफ द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त किए गए वाहनों की खुली नीलामी की गई। इस नीलामी से कुल 11 लाख 92 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
- यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर IPS के दिशा-निर्देशों पर DCP/Investigation श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों PPS और ADCP Industry & Security श्री नवजोत सिंह संधू PPS की निगरानी में गठित 6 सदस्यीय कमेटी द्वारा की गई।
- पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2013 से 2020 तक ट्रैफिक स्टाफ द्वारा जब्त किए गए कुल 369 वाहन पुलिस लाइन स्थित वाहन यार्ड में खड़े थे। नीलामी से पहले अखबारों में विज्ञापन जारी कर वाहन मालिकों को अपने असली दस्तावेजों के साथ वाहन छुड़ाने का मौका दिया गया था। इसके लिए वाहन मालिकों को 3 दिन का समय भी दिया गया, लेकिन तय समय में किसी ने दावा पेश नहीं किया।
- इसके बाद हॉकी ग्राउंड, पुलिस लाइन कमिश्नरेट जालंधर में खुले बोली सिस्टम के जरिए इन वाहनों की नीलामी करवाई गई। इस प्रक्रिया में पंजाब के विभिन्न जिलों से कुल 23 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया, जबकि 3 सफल बोलीदाताओं ने वाहनों को खरीदा।
- पुलिस ने बताया कि आगे भी अन्य जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। साथ ही वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने वैध दस्तावेज दिखाकर ट्रैफिक स्टाफ वाहन यार्ड में खड़े अपने वाहन जल्द रिलीज करवा लें।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











