– कैबिनेट मंत्री ने संत अवतार सिंह जी की याद में आयोजित खेल मेले में की शिरकत
– कहा, सूबे को रंगला पंजाब बनाने के लिए कारगर साबित हो रहे है खेल मेले
– स्वस्थ नौजवानी के लिए बचपन में ही बच्चों के अंदर खेल की रुचि पैदा करना बहुत जरूरी : संत बलबीर सिंह सीचेवाल
– कैबिनेट मंत्री ने ड्रेनेज विभाग के साथ की बैठक, गिदड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे जमा गाद निकालने में और तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर, 3 जून :
- 📰:-पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खिलाड़ियों को उचित मान-सम्मान दे रही है। वह गांव सीचेवाल में संत अवतार सिंह जी की याद में आयोजित खेल मेले में पहुंचे थे। इस मौके पर प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी मौजूद थे।
- कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और उन्हें बड़े स्तर पर सम्मान दिया जा रहा है।
- उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा चंडीगढ़ में राज्य के 87 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर 1070 मेडल विजेता खिलाड़ियों को 27.70 करोड़ रुपये की राशि दी गई और 12,000 खिलाड़ियों को खेल सामग्री के लिए 15 करोड़ रुपये वितरित किए गए।
- उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ के अलावा युवाओं को नशों से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के लिए पूरे सूबे में 3000 से अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं वाले खेल मैदानों विकास किए जा रहे है।
- श्री गोयल ने राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल द्वारा युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए ऐसे खेल मेले बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि संत सीचेवाल पौधों की नर्सरी के साथ-साथ खिलाड़ियों की नर्सरी भी तैयार कर रहे हैं।
- कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें खेल क्षेत्र में पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बढ़-चढ़कर खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
- प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि स्वस्थ युवाअवस्था के लिए बचपन से ही बच्चों के अंदर खेल की रुचि पैदा करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में खेल की रुचि भी विकसित की जाए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।
- इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गिदड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे जमा गाद निकालने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले मानसून से पहले पानी की निकासी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को पुल के नीचे मिट्टी निकालने के लिए टिप्परों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, जिससे काम और तेजी से हो सके।
- उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार मंडाला छन्ना और गिदड़पिंडी में मजबूतीकरण के कामों पर 16 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
- संत सीचेवाल ने कहा कि सतलुज दरिया के जालंधर वाले किनारे गांव मंडाला छन्ना के पास पत्थर लगाकर बांध को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल के नीचे से मिट्टी निकालना बहुत जरूरी है, जिस पर जल संसाधन मंत्री ने अधिकारियों को मिट्टी निकासी की गति तेज करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि पुल के नीचे पानी की निकासी के लिए रास्ता साफ हो सके।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












