Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की अंतिम तारीख बढ़ी: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की अंतिम तारीख बढ़ी: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

चुनावों के कारण प्रक्रिया प्रभावित, 14 जून के बाद सामान्य तबादलों पर लगेगी रोक

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के करीब 3.5 लाख नियमित सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सामान्य तबादलों (General Transfers) की अंतिम तारीख 30 मई से बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दी है। सरकार ने यह फैसला चुनावी गतिविधियों के कारण तबादला प्रक्रिया समय पर पूरी न हो पाने के चलते लिया है।
  • सरकार के अनुसार, पहले सामान्य तबादले 15 अप्रैल से 30 मई 2026 तक किए जाने थे, लेकिन बीच में चुनाव आ जाने के कारण कई विभागों में प्रक्रिया अधूरी रह गई। अब सभी विभाग 14 जून तक ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

*14 जून के बाद क्या होगा?* 

  • सरकार ने स्पष्ट किया है कि 14 जून 2026 के बाद सामान्य प्रशासनिक तबादलों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। यदि किसी कर्मचारी का तबादला अत्यंत आवश्यक हुआ तो उसे केवल 23 अप्रैल 2018 की ट्रांसफर गाइडलाइंस के तहत सक्षम प्राधिकारी की विशेष मंजूरी के बाद ही किया जा सकेगा।

*ट्रांसफर पॉलिसी के प्रमुख नियम*

  • ग्रुप A और B अधिकारियों का तबादला सामान्यतः एक स्थान पर 7 वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद किया जाता है।
  • ग्रुप C कर्मचारियों के लिए एक ही स्थान पर 5 से 10 वर्ष का कार्यकाल निर्धारित है।
  • निर्धारित अवधि पूरी होने पर संबंधित कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाता है।

सरकार ने यह आदेश सभी विभागाध्यक्षों, डिविजनल कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों (DC), एसडीएम और विभिन्न बोर्डों-निगमों के प्रबंध निदेशकों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देशों के साथ जारी कर दिया है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल