सीमा पार से जुड़े नेटवर्क पर SSOC मोहाली की कार्रवाई, सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाने की थी तैयारी
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-पंजाब पुलिस ने राज्य में एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने विदेश में बैठे एक आतंकी ऑपरेटिव से जुड़े दो संदिग्ध सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी बरामद की गई है।
- डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी सार्वजनिक ढांचे या महत्वपूर्ण स्थान को निशाना बनाने की तैयारी में थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते संभावित बड़ा खतरा टल गया।
- फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई हैं। जांच का फोकस आरोपियों के विदेशी हैंडलर्स, स्थानीय सहयोगियों और उनके संपर्कों का पता लगाने पर है। पुलिस का कहना है कि राज्य में आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- गौरतलब है कि मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर 9 मई 2022 को हुए RPG हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं। उस मामले में पाकिस्तान और कनाडा से संचालित आतंकी नेटवर्क, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के गठजोड़ का खुलासा हुआ था। जांच एजेंसियां अब भी उस केस में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही हैं।
जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












