Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब बीजेपी में बड़ा बदलाव: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पंजाब बीजेपी में बड़ा बदलाव: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए पूर्व कांग्रेस विधायक केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। पार्टी का यह कदम पंजाब की सियासत में बड़े रणनीतिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

 *सिख और ग्रामीण वोट बैंक पर फोकस*

  • भाजपा ने इस बार जट सिख चेहरे को आगे कर साफ संकेत दिया है कि पार्टी अब ग्रामीण पंजाब और सिख वोटरों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। पंजाब में लंबे समय तक हिंदू वोट बैंक वाली पार्टी की छवि रखने वाली बीजेपी अब सामाजिक समीकरण बदलने की कोशिश में जुटी है।

*कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं ढिल्लों*

  • केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। वह बरनाला से दो बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। जून 2022 में उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुट के साथ भाजपा जॉइन की थी। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें पंजाब भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

 *मालवा क्षेत्र पर बीजेपी की नजर*

  • ढिल्लों मालवा बेल्ट से आते हैं, जहां पंजाब की सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें हैं। माना जा रहा है कि भाजपा 2027 चुनाव से पहले इसी क्षेत्र में संगठन और कैडर मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

*RSS और हरियाणा CM का समर्थन*

  • जानकारी के मुताबिक, केवल सिंह ढिल्लों के नाम को आगे बढ़ाने में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और RSS के पंजाब संगठन मंत्री मंतरी श्रीनिवासुलु की अहम भूमिका रही।

 

*सुनील जाखड़ निभाएंगे अहम भूमिका*

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव के बाद ही पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि, पार्टी उन्हें आगामी चुनावों में कैंपेन और रणनीति में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

 *पार्टी के अंदर नाराजगी भी* 

  • ढिल्लों की नियुक्ति को लेकर भाजपा के कुछ पुराने और जमीनी नेताओं में नाराजगी की चर्चा भी है। वजह यह बताई जा रही है कि लगातार दूसरी बार कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
  • यह बदलाव भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संगठनात्मक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें दिल्ली, हरियाणा और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल