✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक बदलावों के बीच कांग्रेस हाईकमान ने राज्य के 5 बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है। इस अहम बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। बैठक में राहुल गांधी और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।
*बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल?*
दिल्ली बुलाई गई इस हाईलेवल मीटिंग में ये प्रमुख नेता शामिल होंगे:
- सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा
- पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
- नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा
- पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
- सांसद डॉ. अमर सिंह
*संगठन में बड़े बदलाव के संकेत*
- सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पंजाब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी संकेत दिए हैं कि पार्टी में बदलाव और नई जिम्मेदारियों को लेकर मंथन किया जाएगा।
*2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस*
- कांग्रेस हाईकमान यह तय करने पर विचार कर रहा है कि 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाए या किसी एक चेहरे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर आगे किया जाए।
*क्यों बढ़ी कांग्रेस में अंदरूनी कलह?*
*राजा वड़िंग के नेतृत्व पर सवाल*
- पार्टी के एक धड़े का मानना है कि चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना चाहिए। वहीं राजा वड़िंग समर्थक इस समय नेतृत्व परिवर्तन के खिलाफ हैं।
*चन्नी-वड़िंग विवाद*
- पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संगठन में दलित नेताओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई थी। इसके बाद चन्नी और वड़िंग के बीच बयानबाजी तेज हो गई। हाल ही में एक वीडियो क्लिप विवाद ने भी माहौल को और गर्म कर दिया।
*बाजवा-वड़िंग खेमों में टकराव*
- टिकट वितरण, संगठन पर पकड़ और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग के समर्थकों के बीच लगातार खींचतान बनी हुई है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











