✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-जालंधर, 18 मई: नगर निगम जालंधर के कमिश्नर संदीप रिशी ने आज विद्यार्थियों को पूर्ण अनुशासन, समर्पण और लगन के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
- यहां डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर द्वारा ‘आशीर्वाद 2026’ बैनर के तहत आयोजित समागम को संबोधित करते हुए नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि समर्पण, अनुशासन और लगन सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ विद्यार्थी उच्च शैक्षणिक मुकाम हासिल करके अपने भविष्य के साथ-साथ देश और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकते है।
- उन्होंने संस्था द्वारा विद्यार्थियों का सम्मान करने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए की गई इस पहल की सराहना की।
- समागम के दौरान जालंधर और पड़ोसी जिलों के 10वीं तथा 12वीं कक्षा के मेधावी टॉपरों को सम्मानित किया गया। 30 स्कूलों के लगभग 193 टॉपर्स ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। नकोदर, बिलगा, कपूरथला, करतारपुर, लुधियाना और कई अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थी अपने माता-पिता और शिक्षकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
- कॉलेज के प्रिंसिपल डा. अनूप कुमार ने घोषणा की कि कोई भी योग्य विद्यार्थी आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के द्वार हमेशा उन योग्य और होनहार विद्यार्थियों के लिए खुले है, जो जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने की इच्छा रखते है।
- इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रिंसिपल डा. कुंवर राजीव, वाइस प्रिंसिपल सोनिका दानिया, रजिस्ट्रार प्रोफेसर अशोक कपूर, डा. मनू सूद, डा. ऋषि कुमार, प्रो. मनीष खन्ना, डा. रेणुका मल्होत्रा, प्रो. शरद मनोचा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











