जालंधर: लमा पिंड चौक के पास कार की टक्कर से महिला की मौत
पति के साथ एक्टिवा पर जा रही थी महिला, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; हादसे के बाद चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
✍🏻सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- जालंधर, सोमवार।
📰:-जालंधर के लम्मा पिंड चौक के नजदीक पीएपी रोड पर सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ एक्टिवा पर सवार थी। पति वाहन चला रहा था जबकि महिला पीछे बैठी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











