Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » डिप्टी कमिश्नर ने ‘केयरगिवर स्किल’ ट्रेनिंग प्राप्त कर रही छात्राओं को बांटी वेलकम किटें 📢

डिप्टी कमिश्नर ने ‘केयरगिवर स्किल’ ट्रेनिंग प्राप्त कर रही छात्राओं को बांटी वेलकम किटें 📢

कहा, जिला प्रशासन लड़कियों और महिलाओं की भलाई के लिए प्रत्येक संभव प्रयास करने के लिए वचनबद्ध

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • जालंधर, 5 मई: कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर ‘केयरगिवर स्किल’ ट्रेनिंग प्राप्त कर रही छात्राओं को डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज वेलकम किटें बांटी।
  • इस अवसर पर जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. सहित छात्राओं को वेलकम किटें बांटते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एस.डी.एम. आदमपुर लाल विश्वास बैंस भी उपस्थित थे।
  • श्री वालिया ने बताया कि इस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत कुल 30 महिलाओं का चयन किया गया है, जो नकोदर और नूरमहल क्षेत्र के सक्रिय स्वयं सहायता समूहों से संबंधित है।
  • उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल से संबंधित ‘केयरगिवर स्किल’ ट्रेनिंग प्राप्त कर रही इन महिलाओं को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • श्री वालिया ने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में जिला प्रशासन लड़कियों और महिलाओं की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए वचनबद्ध है।
  • उन्होंने कहा कि यह पहल भी प्रशासन के जिले में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के प्रयासों का एक हिस्सा है।
  • उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला प्रशासन द्वारा ऐसे और भी उपाय किए जाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह महिलाएं ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद रोजगार हासिल कर जहां अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाएंगी, वहीं दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
  • इस मौके पर स्वामी प्रज्ञानंद जी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम शर्मा, प्रोजेक्ट हेड पारस चड्ढा, जिला मैनेजर पंजाब कौशल विकास मिशन सूरज कलेर, डी.पी.एम. सुखवंत कौर, मंदीप कौर बी.टी.एम.और ट्रेनर रेखा भी उपस्थित थी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल