इंडस्ट्रियल लैंड डील और मनी लॉन्ड्रिंग एंगल पर फोकस, दस्तावेज खंगाल रही एजेंसी
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक बड़े कारोबारी के ठिकाने पर दबिश दी। यह कार्रवाई शहर के पॉश इलाके जीटीबी नगर में की गई, जहां जांच एजेंसी के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घर के भीतर लंबी पूछताछ व दस्तावेजों की जांच शुरू की।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा से जुड़े कथित इंडस्ट्रियल लैंड फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि जमीन के ट्रांजैक्शन में कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ और पैसे के लेन-देन का स्रोत क्या था।
बताया जा रहा है कि जिस कारोबारी के यहां रेड हुई है, उसे अरोड़ा का करीबी माना जाता है। टीम ने घर के अंदर एंट्री सीमित कर दी है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, ताकि जांच में कोई बाधा न आए।
*क्या है पूरा मामला?*
जानकारी के अनुसार, साल 2024 में सामने आए एक कथित जमीन घोटाले में आरोप है कि एक इंडस्ट्रियल प्लॉट को गलत तरीके से एक निजी कंपनी के नाम ट्रांसफर किया गया। जांच एजेंसी का मानना है कि इस प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से पैसे का लेन-देन किया गया, जिसे मनी लॉन्ड्रिंग के तहत देखा जा रहा है।
*जांच का दायरा बढ़ा*
इस केस में संजीव अरोड़ा पहले से ही जांच के घेरे में हैं और उनके कई ठिकानों पर पहले भी तलाशी हो चुकी है। ED अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस डील में किन-किन लोगों की भूमिका रही और फंड का फ्लो कैसे हुआ।
फिलहाल, एजेंसी की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




