Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में हैंड ग्रेनेड समेत युवक गिरफ्तार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में हैंड ग्रेनेड समेत युवक गिरफ्तार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

काला संघिया रोड से बिना नंबर बाइक पर पकड़ा गया आरोपी, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध युवक को हैंड ग्रेनेड समेत गिरफ्तार कर संभावित खतरे को टालने का दावा किया है। कार्रवाई “गैंगस्टरों पर वार” अभियान के तहत की गई, जिसमें कमिश्नरेट पुलिस के साथ काउंटर इंटेलिजेंस और AGTF की टीमें भी शामिल रहीं।
  • जानकारी के मुताबिक काला संघिया रोड के पास सुरक्षा एजेंसियां विशेष चेकिंग अभियान चला रही थीं। इसी दौरान एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
  • पकड़ा गया आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रमनी बताया जा रहा है, जो मूल रूप से तरनतारन का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से जालंधर के बस्ती शेख इलाके में रह रहा था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी शहर में किस मकसद से आया था और उसके पीछे किसी गैंग या नेटवर्क का हाथ है या नहीं।
  • पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। इसी कारण उसके मोबाइल रिकॉर्ड और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि बरामद ग्रेनेड कहां से लाया गया और उसे कहां इस्तेमाल किया जाना था।
  • आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-5 में केस दर्ज कर अदालत से पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल