👉 4G कनेक्टेड कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी का शक, एक आरोपी काबू
📍 जालंधर। पंजाब
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक संदिग्ध गतिविधि का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी के रूप में हुई है, जिसे इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभाने वाला बताया जा रहा है।
- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोलर पावर से चलने वाले सीटीवी कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगाए जा रहे थे। इन कैमरों का इस्तेमाल संवेदनशील इलाकों, खासकर सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था।
- जांच में सामने आया है कि, इन कैमरों में 4G कनेक्टिविटी मौजूद थी, जिसके जरिए लाइव फुटेज मोबाइल एप के माध्यम से विदेश तक भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनमें सोलर सीसीटीवी सिस्टम शामिल हैं।
- इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
- पुलिस का कहना है कि राज्य की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
फोटो इंटरनेट के माध्यम से

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











