Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में सड़क पर बेसुध पड़ा रिक्शा चालक, नशे ने ली जान? क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में सड़क पर बेसुध पड़ा रिक्शा चालक, नशे ने ली जान? क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

विजय नगर इलाके में घंटों पड़ा रहा युवक,

लोगों ने पुलिस को दी सूचना; सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

  • 📰:-जालंधर के शक्ति नगर क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते विजय नगर इलाके में सोमवार को एक रिक्शा चालक संदिग्ध हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक स्थानीय स्तर पर सवारियां ढोने का काम करता था और नशे का आदी था।
  • इलाके के लोगों के अनुसार युवक काफी देर से सड़क पर पड़ा था और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। जिसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया।
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल