✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर के रामा मंडी इलाके स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम में कुछ युवकों ने महिला को अपनी ठगी के जाल में फंसा कर उनसे करीब 40000 की ठगी कर ली और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार महिला एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए आई थी ओर उनका एटीएम में कार्ड फस गया और पैसे भी नहीं निकले। हैरानी कर देने वाली बात तब सामने आई जब एटीएम में बैंक का नंबर होने की जगह कोई फर्जी नंबर लिखा हुआ था जिससे युवकों ने महिला से ठगी की, जहां लिखा हुआ था “कि तकलीफ आने पर इस नंबर पर संपर्क करें”। महिला ने उस नंबर पर संपर्क किया तो कॉल उठाने वाले ने एटीएम मशीन को ठीक करने की बात कही ।
*चालाकी से पिन देखकर चार बार निकाले पैसे*
संपर्क करने पर आए युवकों ने एटीएम ठीक करने के बहाने महिला के कार्ड का पिन देख लिया और उस पिन राहीं युवकों ने चार बार ट्रांजैक्शन करते हुए ₹40000 निकाल लिए और वहां मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
*पति ने तुरंत करवाया कार्ड ब्लॉक*
जब महिला से यह ठगी हुई तो इन ट्रांजेक्शन्स के उनके पति के मोबाइल पर मैसेज आने लगे जिसको देखते हुए पति ने तुरंत कार्ड ब्लॉक करवाया।
*मौके पर पहुंची थाना 8 पुलिस पुलिस, पीड़ित के बयान किया दर्ज*
मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। उन्होंने बैंक अधिकारियों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की। पुलिस टीम का कहना था कि उन्होंने गश्त के दौरान एटीएम के बाहर भीड़ देखी, जिसको देखते हुए वह मौके पर गए और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित को उनके पास के थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा ताकि ठगी करने वाले युवकों की पहचान हो सके और ट्रांजैक्शंस राही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए ओर दूसरे लोगों को भी सतर्क किया जाए ओर ऐसे ठगी करने वाले लोगों से बचाया जाए।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




