रामामंडी की घटना के बाद महंत समाज में रोष, 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर धरने की चेतावनी
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर:
- 📰:-जालंधर के रामामंडी इलाके में एक महंत की बुजुर्ग मां के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गली में झगड़ा और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और कानों से सोने की बालियां भी छीन लीं।
- जानकारी के अनुसार, घटना 2 जून की है। सीसीटीवी में कुछ लोग महंत सिमी के घर के बाहर पहुंचकर दरवाजा खटखटाते दिखाई देते हैं। जैसे ही उनकी मां बाहर आती हैं, दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो जाती है, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और किसी तरह विवाद को शांत कराया।
- महंत सिमी ने आरोप लगाया कि उनकी मां घर में अकेली थीं, जिसका फायदा उठाकर 3-4 लोगों ने उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मारपीट के दौरान उनकी मां के कानों से सोने के टॉप्स (बालियां) छीन लिए गए और कपड़े भी फाड़ दिए गए।
- पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के तुरंत बाद थाना रामामंडी में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर महंत समाज में नाराजगी बढ़ रही है।
- महंत सिमी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने की स्थिति में महंत समाज और उनके समर्थक सड़कों पर उतरकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












