Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में फ्लेक्स बोर्ड को लेकर खूनी झड़प: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में फ्लेक्स बोर्ड को लेकर खूनी झड़प: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

प्रताप बाग में दो दुकानदारों के बीच विवाद बढ़ा, व्यापारिक रंजिश को लेकर जानलेवा हमले के आरोप

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर:

  • 📰:-जालंधर के प्रताप बाग स्थित बिजली घर के सामने फ्लेक्स बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर लात-घूंसों से जानलेवा हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से व्यापारिक रंजिश चली आ रही थी। पीड़ित ने हाल ही में आरोपी की दुकान के सामने अपनी नई दुकान खोली थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक नई दुकान खुलने के बाद कई ग्राहक पुराने दुकानदार की बजाय नई दुकान पर जाने लगे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था।
  • बताया जा रहा है कि मंगलवार को फ्लेक्स बोर्ड लगाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि भल्ला फ्लेक्स बोर्ड के मालिक और उसके साथियों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर हमला कर दिया।
  • घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल