Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष CASO ऑपरेशन ; जानिए पूरी, रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर

जालंधर में पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष CASO ऑपरेशन ; जानिए पूरी, रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर आईपीएस के निर्देश अनुसार, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों पीपीएस, एडीसीपी सिटी 1 श्रीमती आकर्षी जैन एवं एडीसीपी पीसीआई श्री परमजीत सिंह पीपीएस की अगवाई हेतु पुलिस टीम की तरफ से CASO operation (cordon and search operation) चलाया गया जिसमें पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह पर जाकर इस ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में एसएचओ सहित  220 पुलिस कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस ऑपरेशन में अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी कर तलाशी ली।

 *पुलिस ने किया नशा बरामद, 23 को लिया हिरासत में

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 

1 किलो 582.7 ग्राम हीरोइन 

500 ग्राम गांजा 

120 नशीली गोलियां 

110 नशीले कैप्सूल 

बरामद किए। पुलिस ने नशीले पदार्थो सहित 23 युवकों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए गए है ।

 *नशा खत्म करना है मुख्य आदेश*

इस मामले में पुलिस टीम का कहना था कि यह नशा खत्म करना उनका मुख्य आदेश है । नशे के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधियां पर रोक लगाना और कानून व्यवस्था को ओर मजबूत बनाना भी हमारा लक्ष्य है। पुलिस की तरफ से पुलिस कमिश्नर के निर्देशों तहत यह सर्च ऑपरेशन भविष्य में ऐसे ही जारी रहेंगे। कानून व्यवस्था को खराब करने वाले और नशे करने वाले युवाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल