✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर | राजा गार्डन कॉलोनी
- 📰:-जालंधर के राजा गार्डन इलाके में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब स्कूटी पर सवार चार युवक हाथों में रिवॉल्वर लहराते हुए एक गली में दाखिल हुए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
- जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे चार युवक स्कूटी पर इलाके में पहुंचे। इनमें से एक युवक स्कूटी से उतरकर एक घर के बाहर गया और हाथ में रिवॉल्वर लेकर घर की डोरबेल बजाई। हालांकि देर रात होने के कारण घर से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकला। कुछ देर इंतजार करने के बाद युवक वापस अपने साथियों के पास लौटा और सभी मौके से फरार हो गए।
- वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
- प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी बड़ी वारदात या टारगेट किलिंग की नीयत से इलाके में पहुंचे थे, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
- फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











