Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में ट्रक ने अनियंत्रित होकर किया हादसा, ड्राइवर का कहना; ब्रेक पाइप फेल होने के कारण वापरा हादसा 📢

जालंधर में ट्रक ने अनियंत्रित होकर किया हादसा, ड्राइवर का कहना; ब्रेक पाइप फेल होने के कारण वापरा हादसा 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के ईस्टवुड विलेज के पास डिवाइडर पर ट्रक ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। ट्रक ने बेकाबू होकर करीब चार गाड़ियों को टक्कर मारी। कर की टक्कर से किसी की जान तो नहीं गई पर गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक का ब्रेक पाइप फेल होने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया और इतनी गाड़ियों से जा टकराई और वह क्षतिग्रस्त हो गई ।

*कार सवार का कहना, टक्कर बहुत तेज थी कि जान भी जा सकती थी*

पीड़ित कार सवार बीसा सभरवाल का कहना था कि वह चार भाई हवेली से खाना खाकर वापस आ रहे थे। पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कर को ज़ोरदार टक्कर मारी। उनकी गाड़ी पीछे से बुरी तरह पिचक गई। उनकी गाड़ी में पीछे दो भाई बैठे हुए थे हालांकि सभी का बचाव हो गया पर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें ट्रक ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह ट्रक वाले की बड़ी लापरवाही है। जिससे कई जाने जा सकती है। उनका कहना था की ट्रक ड्राइवर को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

 *ट्रक ड्राइवर का कहना, ब्रेक पाइप फेल होने पर किसी का बस नहीं चलता*

इस मामले में जब ट्रक ड्राइवर से पूछा गया तो ट्रक ड्राइवर का कहना था कि उसने सारे ब्रेक चेक किए थे। पर अचानक ब्रेक पाइप फेल हुई थी जिस पर उसका बस भी नहीं चला और यह हादसा वापर गया। ड्राइवर का कहना था कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। यह हादसा अचानक हुआ है।

*पुलिस ने कहा जांच जारी है*

 मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।

पुलिस पार्टी का कहना था कि मौके पर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़ितों के भी बयान दर्ज कर लिए हैं। बहनों के आधार पर जांच जारी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल