Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में चोरों ने किया ऐसा काम कि चोरी करने की वीडियो रिकॉर्डिंग भी न मिल सके

जालंधर में चोरों ने किया ऐसा काम कि चोरी करने की वीडियो रिकॉर्डिंग भी न मिल सके

 

जालंधर में चोरों ने किया ऐसा काम कि चोरी करने की वीडियो रिकॉर्डिंग भी न मिल सके शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन जालंधर के थाना रामामंडी एरिया के अंतर्गत आते अंबेडकर नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य मुकेरियां में अपने रिश्तेदारों की तरफ शादी के लिए गए हुए थे, पीछे से अंबेडकर नगर स्थित एक नंबर गली में उनके मकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर करीब पांच तोले सोना, चांदी और ₹50000 नकदी लेकर फरार हो गए। *सीसीटीवी और डीवीआर भी साथ ले गए चोर* इस मामले में रीमा और उनकी भाभी रोशनी ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी में गए हुए थे। जब वह शादी से वापस लौटे तो घर पर सारा सामान बिखरा हुआ देखा। घर से सोना और नकदी गायब थे। चोरों की वीडियो रिकॉर्डिंग ना मिल सके इसलिए चोरों ने सीसीटीवी और डीवीआर भी चुरा लिया और अपने साथ ले गए। *पुलिस ने संदिग्ध को लिया हिरासत में* परिवार ने घर में चोरी होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी, सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची । शक होने पर पुलिस पार्टी ने वहां मौके से संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना था कि परिवार के बयानों के आधार पर जांच जारी है।

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:- जालंधर के थाना रामामंडी एरिया के अंतर्गत आते अंबेडकर नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य मुकेरियां में अपने रिश्तेदारों की तरफ शादी के लिए गए हुए थे, पीछे से अंबेडकर नगर स्थित एक नंबर गली में उनके मकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर करीब पांच तोले सोना, चांदी और ₹50000 नकदी लेकर फरार हो गए।

*सीसीटीवी और डीवीआर भी साथ ले गए चोर*

इस मामले में रीमा और उनकी भाभी रोशनी ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी में गए हुए थे। जब वह शादी से वापस लौटे तो घर पर सारा सामान बिखरा हुआ देखा। घर से सोना और नकदी गायब थे। चोरों की वीडियो रिकॉर्डिंग ना मिल सके इसलिए चोरों ने सीसीटीवी और डीवीआर भी चुरा लिया और अपने साथ ले गए।

*पुलिस ने संदिग्ध को लिया हिरासत में*

परिवार ने घर में चोरी होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी, सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची । शक होने पर पुलिस पार्टी ने वहां मौके से संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना था कि परिवार के बयानों के आधार पर जांच जारी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल