तेज हवाओं ने बढ़ाई आग की रफ्तार, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर; सिलेंडर बाहर निकालकर टला बड़ा हादसा
📍 जालंधर। पंजाब
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-पंजाब के जालंधर में शनिवार को एक कबाड़ व रूई के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। घटना काला सिंघा रोड इलाके की बताई जा रही है, जहां आग लगने के बाद कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए। आग इतनी तेज थी कि इसका काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। हालांकि तेज हवाओं के चलते लपटें लगातार फैलती रहीं, जिससे राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं।
बताया जा रहा है कि इस गोदाम में रूई और कबाड़ को साफ करने का काम किया जाता था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों ने गोदाम के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।
फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
फोटो इंटरनेट के माध्यम से

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












