Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, रॉन्ग साइड चलने वालों के कटे चालान 📢

जालंधर बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, रॉन्ग साइड चलने वालों के कटे चालान 📢

ई-रिक्शा, ऑटो और दोपहिया चालकों पर कार्रवाई; कई को मौके पर समझाया भी

📍 जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर बस स्टैंड पुल के नीचे ट्रैफिक पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें सबसे ज्यादा ई-रिक्शा चालक शामिल रहे।
  • जानकारी के मुताबिक, कई ई-रिक्शा चालक सवारी उठाने के चक्कर में गलत दिशा में वाहन चला रहे थे, जिससे हादसे का खतरा बढ़ रहा था। पुलिस ने ऐसे चालकों पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। इसके अलावा रॉन्ग साइड से आ रहे दोपहिया चालकों को भी नहीं बख्शा गया।
  • ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर यह अभियान चलाया गया। पहले भी कई बार नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन सुधार न होने पर अब चालान काटे गए।
  • पुलिस ने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है, इसलिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल