Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर पुलिस ने नष्ट किए करोड़ों के नशीले पदार्थ: जानिए क्या है पूरा मामला सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर पुलिस ने नष्ट किए करोड़ों के नशीले पदार्थ: जानिए क्या है पूरा मामला सिर्फ पीटीएन पर 📢

34 किलो से ज्यादा हेरोइन, 1 लाख से अधिक नशीली गोलियां की गईं खत्म

📍 जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर, 12 मई 2026। “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने NDPS एक्ट के विभिन्न मामलों में जब्त भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को नष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर IPS के नेतृत्व में की गई।
  • DCP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ADCP जयंंत पुरी, ACP अमरबीर सिंह और ACP गुरप्रीत सिंह की निगरानी में ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा ABS फूड एंड बेवरेज, गांव राओवाली में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद नशे की खेप को पारदर्शी तरीके से नष्ट किया गया।
  • पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए नशों में 34 किलो 544 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 5 हजार 930 नशीली गोलियां और 4 हजार 272 कैप्सूल शामिल थे। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब्त नशा दोबारा किसी गलत इस्तेमाल में न आ सके।
  • कमिश्नर पुलिस ने कहा कि जालंधर पुलिस नशों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और शहर को नशा-मुक्त व सुरक्षित बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
  • पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि की सूचना 112 या एंटी ड्रग हेल्पलाइन 97791-00200 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल