Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर पुलिस कमिश्नर का तबादला: जानिए कौन है नए कमिश्नर सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर पुलिस कमिश्नर का तबादला: जानिए कौन है नए कमिश्नर सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर | 2 जून 2026

  • 📰:-पंजाब सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत IPS अधिकारी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया कमिश्नर ऑफ पुलिस (CP) नियुक्त किया गया है। उन्होंने धनप्रीत कौर की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। यह फैसला 1 जून 2026 को राज्य स्तर पर 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादलों के दौरान लिया गया।

*धनप्रीत कौर का हुआ तबादला* 

  • जालंधर की पहली महिला पुलिस कमिश्नर रहीं धनप्रीत कौर को 15 महीने के कार्यकाल के बाद महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (MRS PPA), फिल्लौर का निदेशक नियुक्त किया गया है।

*लुधियाना रेंज के DIG रहे सतिंदर सिंह* 

  • नवनियुक्त CP सतिंदर सिंह इससे पहले DIG, लुधियाना रेंज के पद पर तैनात थे। अब वे जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे।

 *जॉइंट सीपी भी बदले गए*

  • जालंधर के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप कुमार शर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें DIG, पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) मुख्यालय, जालंधर नियुक्त किया गया है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल