Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के मॉडल टाउन में बड़ा हादसा टला, मॉल के बाहर लगी आग 📢

जालंधर के मॉडल टाउन में बड़ा हादसा टला, मॉल के बाहर लगी आग 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

सूखी टहनियों से उठी चिंगारी ने पकड़ी रफ्तार, AC यूनिट्स जलकर क्षतिग्रस्त

 

📰:-जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित गोल मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मॉल के बाहर अचानक आग भड़क उठी। यह घटना पूर्व पार्षद रोहन सहगल के दफ्तर के सामने हुई, जहां मॉल की बाहरी दीवार पर लगे एयर कंडीशनर (AC) के आउटडोर यूनिट्स आग की चपेट में आ गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते एक राहगीर की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। राहगीर ने तुरंत मॉल के अंदर जाकर कर्मचारियों को सूचना दी, जिसके बाद स्टाफ ने बिना देरी किए फायर सेफ्टी सिस्टम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया।

 

 *राहगीर की समझदारी आई काम*

बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक राहगीर ने ही आग को बढ़ते हुए देखा और तुरंत अलर्ट किया। उसकी तत्परता और मॉल स्टाफ की फुर्ती से हालात बिगड़ने से पहले ही नियंत्रण में आ गए।

 

 *सूखी टहनियां बनी वजह*

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि AC यूनिट्स के नीचे सूखी पेड़ की टहनियां पड़ी थीं। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई आग इन टहनियों से फैलते हुए AC यूनिट्स तक पहुंच गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ।

 

*बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना*

गौर करने वाली बात यह है कि घटना से कुछ ही देर पहले एक व्यक्ति ने अपनी कार उसी जगह पार्क की थी, लेकिन उसने समय रहते गाड़ी हटा ली। अगर कार वहीं खड़ी रहती, तो नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था।

 

फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल