जातिसूचक टिप्पणी विवाद में एसएसपी संगरूर से मांगी रिपोर्ट, 1 जून तक जवाब तलब
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग (SC Commission) ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए SSP संगरूर से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। यह कार्रवाई धूरी दौरे के दौरान कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपों के बाद की गई है।
*मामले की बड़ी बातें*
*🔴 सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान*
- SC आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खबरों को देखते हुए आयोग ने स्वतः संज्ञान (Suo-Moto) लिया है। वायरल वीडियो लिंक और संबंधित सामग्री पुलिस प्रशासन को भी भेजी गई है।
*⏳ 1 जून सुबह 9 बजे तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश*
- आयोग ने SP Headquarters संगरूर के माध्यम से पूरे मामले की गहन जांच कर रिपोर्ट 1 जून 2026 सुबह 9 बजे तक पेश करने को कहा है। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
*क्या है पूरा विवाद?*
- स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान 26 मई को रवनीत सिंह बिट्टू धूरी के बेनड़ा इलाके में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में पहुंचे थे।
- इस दौरान पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए उनका काफिला रोक दिया, जिसके बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई।
- आरोप है कि इसी दौरान और बाद में दिए गए बयानों में बिट्टू ने अनुसूचित जाति समुदाय को लेकर आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विवाद बढ़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी मंत्री के व्यवहार की आलोचना की है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











